बच्चे की मौत के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखकर पैसे वसूले जाने पर मशहूर डॉक्टर ने दी प्रतिक्रिया

रांची (झारखंड) के एक अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद उसे 4 दिनों तक वेंटिलेटर पर रखकर उसके परिजनों से पैसे वसूले जाने के मामले में मशहूर डॉक्टर अनुज कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "इसकी पुष्टि होने पर...अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर आरोपियों पर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए और आरोपियों को सख्त-से-सख्त सज़ा दी जानी चाहिए।"