हावेरी (कर्नाटक) के एक सरकारी अस्पताल में 7-वर्षीय बच्चे के घाव पर टांके लगाने के बजाय फेविक्विक का इस्तेमाल करने वाली नर्स को निलंबित कर दिया गया है। बच्चे के माता-पिता ने नर्स की इस हरकत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। दरअसल, नर्स ने बच्चे के माता-पिता से कहा था कि वह ऐसा वर्षों से करती आ रही है।