बचत और निवेश करने से भी पहले कर्ज़ से बाहर निकलना है सबसे ज़रूरी: नितिन कामत
ज़ीरोधा के फाउंडर और सीईओ नितिन कामत ने कहा है कि बचत और निवेश करने से पहले लोगों को कर्ज़ से बाहर निकलना चाहिए। उन्होंने कहा, "कर्ज़ में होने का मनोवैज्ञानिक असर लोगों के जीवन और काम पर पड़ता है। लोगों के लिए पर्सनल फाइनेंस में सबसे फायदेमंद काम अपने सभी ज़्यादा ब्याज वाले लोन का भुगतान करना है।"