'बचपन का प्यार' गाकर चर्चित हुए बच्चे सहदेव दिरदो को मंगलवार को सुकमा (छत्तीसगढ़) में एक सड़क हादसे में सिर पर चोट आई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्घटना पर दुख जताया है और सुकमा के कलेक्टर को त्वरित रूप से सहदेव को सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बतौर रिपोर्ट्स, सहदेव को जगदलपुर रेफर किया गया है।