बचपन में चिड़िया की मौत ने बदल दिया जीवन, शाकाहारी बन गए थे शिबू सोरेन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन 9-साल की उम्र में एक चिड़िया की मौत देखने के बाद शाकाहारी बन गए थे। 1953 में उनके पिता सोबरन सोरेन ने पैर पर बार-बार चोंच मार रही पालतू चिड़िया को बंदूक की नोक से हटाना चाहा लेकिन वह मर गई। शिबू ने चिड़िया के लिए बांस की खटिया बनाई और उसका दाह-संस्कार किया।