साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, चीन में 20 साल पहले एक किंडरगार्टन नाटक में पति-पत्नी का किरदार निभाने वाली जोड़ी ने एक-दूसरे से शादी कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में उनके वीडियो सामने आने के बाद लड़के की मां ने लड़की का पता लगाने को कहा और लड़का-लड़की ने दोबारा मिलने के बाद शादी कर ली।