बच्ची का नाम ‘पकौड़ा’ रखे जाने की खबर पर यूके के रेस्टोरेंट ने जारी किया स्पष्टीकरण
यूके के रेस्टोरेंट ‘द कैप्टन्स टेबल’ ने उस पोस्ट पर स्पष्टीकरण जारी किया है जिसके आधार पर दावा किया जा रहा था कि एक बच्ची का नाम ‘पकौड़ा’ रखा गया है। रेस्टोरेंट की मालकिन के अनुसार, तस्वीर में दिखने वाली बच्ची उनकी पोती ग्रेस है और उन्होंने लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के मकसद से यह कहानी बनाई थी।