बच्ची ने तेजस्वी से कहा- आप सबको नौकरी देते हैं; तेजस्वी बोले- यह मोदी जी को दिखाइएगा

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर मिली एक बच्ची संग हुई बातचीत का वीडियो 'X' पर शेयर किया। वीडियो में बच्ची तेजस्वी से 'मेरा पूरा परिवार आपका फैन है, आप सबको नौकरी देते हैं' कहती दिखी। वहीं, तेजस्वी मीडियाकर्मियों से 'यह (वीडियो) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दिखाइएगा' कहते नज़र आए।

Load More