बच्ची से रेप व हत्या केस में राहुल गांधी ने नीति का उल्लंघन किया: दिल्ली एचसी से ट्विटर
दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान ट्विटर ने कहा कि दिल्ली कैंट में 9-वर्षीय बच्ची से रेप व हत्या मामले में उसके परिजन की पहचान उजागर कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनकी नीतियों का उल्लंघन किया। बकौल ट्विटर, राहुल के ट्वीट को डिलीट कर उनका अकाउंट लॉक किया गया है।