inshorts

बच्चे इतनी जल्दी डायपर नहीं बदलते जितनी तेज़ी से प्लेइंग इलेवन बदलती है पंजाब किंग्स: सहवाग

पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने पंजाब किंग्स के टीम कॉम्बिनेशन को लेकर कहा है, "बच्चे भी इतनी जल्दी डायपर नहीं बदलते...जितनी तेज़ी से पंजाब किंग्स अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करती है।" बकौल सहवाग, "उसकी (पंजाब किंग्स) प्लेइंग इलेवन की भविष्यवाणी करना मुश्किल है...क्योंकि उसने पहले 7 मैचों में इतनी बार अपनी गेंदबाज़ी बदली है जिसकी कोई गिनती नहीं है।"