inshorts

बच्चे के पासपोर्ट से हट सकता है बायोलॉजिकल पिता का नाम: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर कोई पिता अपने बच्चे की ज़िम्मेदारी लेने से पीछे हटता है तो बच्चे के पासपोर्ट से उसका नाम हटाया जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि पासपोर्ट मैनुअल 2020 में कई ऐसी परिस्थितियां बताई गई हैं जिसके तहत नाबालिग बच्चे के पासपोर्ट पर उसके पिता का नाम होना अनिवार्य नहीं है।