सुपरमॉडल मेय मस्क ने टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के पिता एर्रोल से हुए तलाक को 'भयानक दौर' बताया है। उन्होंने कहा, "अलग होने के बाद...मैं अपने बच्चों का भरण-पोषण करने में सक्षम नहीं होने को लेकर बहुत डरी हुई थी।" बकौल मेय, करीब 1-साल तक परिवार सिंगल-बेडरूम अपार्टमेंट में रहा था।