बच्चों की देखभाल के लिए नैनी को ₹83 लाख/वर्ष का वेतन देंगे अरबपति विवेक रामास्वामी

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी अपने 3.5 व 1 वर्षीय बच्चों की देखभाल के लिए नैनी को सालाना $100,000 (करीब ₹83 लाख) का वेतन देंगे। इसके लिए जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक, नैनी को हर हफ्ते 2-3 दिन ट्रैवल करना पड़ेगा जिसमें हफ्ते में एक दिन प्राइवेट फ्लाइट से यात्रा करना भी शामिल है।