नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वी.के. पॉल ने गुरुवार को कहा, "सरकार सक्रिय रूप से बच्चों पर कोविड-19 वैक्सीन के संभावित इस्तेमाल की वैज्ञानिक मान्यता की दिशा में काम कर रही है।" उन्होंने आगे कहा, "स्कूलों को फिर से खोलने के लिए बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण करने की शर्त नहीं रखी गई है...दुनिया में कहीं भी ऐसा मानदंड नहीं है।"