बच्चों को माता-पिता और दादा-दादी का प्यार व स्नेह पाने का अधिकार है: बॉम्बे हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि बच्चों को अपने माता-पिता और दादा-दादी का प्यार व स्नेह पाने का अधिकार है। हाईकोर्ट ने पुणे के एक शख्स और उसके माता-पिता को उसके (शख्स) बच्चों से मिलने की अनुमति देते हुए यह टिप्पणी की है। अदालत ने कहा, "यह बच्चों के व्यक्तिगत विकास व संपूर्ण कल्याण के लिए ज़रूरी है।"