वायरोलॉजिस्ट डॉ. गगनदीप कांग ने कहा है कि बच्चों को स्कूल भेजना चाहिए क्योंकि आम तौर पर उनमें कोविड-19 संक्रमण अधिक गंभीर नहीं होता। उन्होंने कहा कि बच्चे कक्षाओं में जो सीखते हैं या अपने साथियों से बातचीत करते हैं, उससे उन्हें बहुत अधिक लाभ मिलता है। बकौल कांग, ओमीक्रॉन अन्य वैरिएंट्स की तुलना में कम गंभीर लगता है।