बजट 2023 में रोज़गार पर 'पर्याप्त ध्यान' नहीं दिया गया: पूर्व आरबीआई गवर्नर सुब्बाराव
आरबीआई के पूर्व गवर्नर डी. सुब्बाराव ने गुरुवार को कहा कि बजट 2023 में रोज़गार पर 'पर्याप्त ध्यान' नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, "मैं निराश था कि (बजट में) नौकरियों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। केवल जीडीपी वृद्धि से काम नहीं चलेगा, हमें रोज़गार आधारित वृद्धि की ज़रूरत है।" बकौल सुब्बाराव, बजट बेरोज़गारी से निपटने में विफल रहा।