बजट 2023-24 में राष्ट्रपति के घरेलू खर्चों में की गई ₹10 करोड़ की कटौती
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, केंद्र ने बजट 2023-24 में राष्ट्रपति के स्टाफ के वेतन समेत अन्य घरेलू खर्चों के लिए ₹36.22 करोड़ आवंटित किए हैं जो चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमानों से ₹10 करोड़ कम है। राष्ट्रपति कार्यालय और अन्य खर्चों के लिए कुल ₹90.14 करोड़ आवंटित किए गए हैं जिसमें ₹53.32 करोड़ राष्ट्रपति सचिवालय के लिए हैं।