वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट-2024 पेश करते हुए घोषणा की है कि नई कर व्यवस्था के तहत ₹3 लाख/वर्ष तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। ₹3-7 लाख की आय पर 5%, ₹7-10 लाख पर 10%, ₹10-12 लाख पर 15% और ₹12-15 लाख पर 20% टैक्स देगा होगा। ₹15 लाख/वर्ष से अधिक की आय पर 30% टैक्स लगेगा।