बजट 2026 में टूरिज्म को मिल सकता है बूस्ट, इनक्रेडिबल इंडिया 3.0 का हो सकता है एलान: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, बजट-2026 में पर्यटन सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए इनक्रेडिबल इंडिया-3.0 अभियान का एलान हो सकता है। सरकार इस कैंपेन को नए सिरे से रिवाइव करने की तैयारी में है जिसमें सोशल मीडिया, इनफ्लुएंसर्स और ब्लॉगर्स पर खास फोकस रहेगा। इस बार कैंपेन के लिए पहले की तुलना में कई गुना ज़्यादा बजट आवंटित हो सकता है।