बजट के दिन उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में सपाट क्लोज़िंग, एफएमसीजी सेक्टर चमका

केंद्रीय बजट पेश होने के बीच शनिवार को शेयर बाज़ार का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव के बीच सपाट रहा। बीएसई का सेंसेक्स 5.39 अंक चढ़कर 77,505.96 और निफ्टी 50 26 अंक गिरकर 23,482.15 पर लुढ़क गया। सेंसेक्स में शामिल 14 कंपनियां लाल निशान पर बंद हुईं और सर्वाधिक गिरावट पावरग्रिड और एनटीपीसी में दिखी। एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में बढ़ोतरी दर्ज हुई।