बजट के बाद आज किन कंपनियों के शेयरों में रही सर्वाधिक तेज़ी व गिरावट?

बजट पेश किए जाने के बाद शनिवार को सेंसेक्स पर सर्वाधिक तेज़ी ज़ोमैटो (+7.17%), मारुति (+4.98%), आईटीसी होटल्स (+4.71%), आईटीसी (+3.33%), महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (+2.96%) और एशियन पेंट (+2.16%) के शेयरों में रही। वहीं, सर्वाधिक गिरावट पावर ग्रिड (-3.71%), एलऐंडटी (-3.36%), एनटीपीसी (-2.04%), अल्ट्राटेक सीमेंट (-2.03%), एचसीएल (-1.87%), टेक महिंद्रा (-1.71%) और इन्फोसिस (-1.50%) के शेयरों में रही।