बजट के बाद किन सेक्टर को हुआ सबसे ज़्यादा फायदा और किनको नुकसान?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश किया। एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट के मुताबिक, बजट से सर्वाधिक फायदा कंज़्यूमर सेक्टर, ऑटोमोटिव सेक्टर, इन्श्योरेंस सेक्टर और फार्मास्युटिकल सेक्टर को हुआ। बकौल रिपोर्ट, सर्वाधिक नुकसान ग्रामीण खपत के सेक्टर में होने के साथ-साथ आईटी सेक्टर और एनर्जी सेक्टर को हुआ। आज कई एफएमसीजी सेक्टर की कंपनियों के शेयर चढ़े हैं।