बजट टैबलेट के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तस्वीर आई सामने

अंतरिम बजट पेश करने से पहले टैबलेट के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। सीतारमण ने 2021 में पहली बार 'मेड-इन-इंडिया' टैबलेट का इस्तेमाल कर बजट पेश किया था। इससे पहले 2019 में वह पहली बार लाल कपड़े में लपेटकर 'बही-खाता' लाई थीं जिससे ब्रीफकेस में बजट लाने की वर्षों पुरानी परंपरा टूट गई थी।

Load More