inshorts

बजट तैयार करने वाली कोर टीम में कौन-कौनसे लोग हैं शामिल?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट-2025 पेश करेंगी। इसे तैयार करने वाली कोर टीम में वित्त सचिव तुहिनकांता पांडे, आर्थिक कार्य विभाग के सचिव अजय सेठ और मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन शामिल हैं। इसमें व्यय विभाग के सचिव मनोज गोविल, वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू और सचिव (राजस्व विभाग) अरुणीश चावला भी शामिल हैं।