बजट देखने के बाद हम अपनी प्रतिक्रिया देंगे, बिना देखे बोलना गलत: मल्लिकार्जुन खरगे
बजट-2023 को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है, "बजट देखने के बाद हम अपनी प्रतिक्रिया देंगे। बिना देखे बोलना गलत होगा।" उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण में तो कुछ नहीं दिखा अब बजट में उनका जलवा देखेंगे।" कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "बजट समाज के हर वर्ग की अपेक्षाओं के अनुरूप होना चाहिए।"