बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खिंचवाई बजट टैबलेट के साथ तस्वीरें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को संसद में केंद्रीय बजट 2025-26 पेश करने से पहले वित्त मंत्रालय के बाहर अपनी बजट टीम के साथ दिखीं और उन्होंने इस दौरान बजट टैबलेट के साथ तस्वीरें खिंचाईं। वह आज सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी। गौरतलब है, सीतारमण लगातार आठवीं बार संसद में बजट पेश कर रही हैं।