बजट पेश होने से पहले अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे बढ़कर 83.62 के स्तर पर पहुंचा रुपया
वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश होने से पहले रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे मज़बूत होकर 83.62 के स्तर पर पहुंच गया। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.66 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स भी मंगलवार को 200 से अधिक अंकों की बढ़त के साथ खुला है।