बजट पेश होने के साथ ही 1,000 अंक चढ़कर 60,500 पर पहुंचा सेंसेक्स
बजट 2023-24 पेश होने के बाद सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 60,552 पर जबकि निफ्टी 262.05 अंक चढ़कर 17,924 पर पहुंच गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भाषण शुरू होने से पहले सेंसेक्स 450 अंक और निफ्टी 150 अंकों की बढ़त के साथ खुला था। नई कर व्यवस्था में आयकर छूट ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹7 लाख कर दी गई है।