बजट में अगर कैपिटल गेन्स टैक्स बढ़ा तो शेयर बाज़ार में 4 जून से भी बड़ी गिरावट आ सकती है: जेफरीज़
जेफरीज़ के ग्लोबल इक्विटी स्ट्रैटजिस्ट क्रिस वुड ने कहा है कि अगर बजट में कैपिटल गेन्स टैक्स में इज़ाफा किया गया तो इससे शेयर बाज़ार में लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम के दिन (4 जून) से भी बड़ी गिरावट आ सकती है। 4 जून को शेयर बाज़ार में आई गिरावट से निवेशकों को करीब ₹30 लाख करोड़ का नुकसान हुआ था।