टैक्स एक्सपर्ट्स की आगामी बजट में मांग है कि ₹15-20 लाख तक की इनकम वालों पर टैक्स का बोझ घटे। एक्सपर्ट्स के अनुसार, जिस तरह से महंगाई बढ़ी है उससे दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में यह इनकम अब ज़्यादा नहीं रह गई है और टैक्स कम करने पर कंजम्पशन बढ़ सकता है जिसका सीधा असर जीडीपी ग्रोथ पर पड़ता है।