बजट में एलान, 50 पर्यटन स्थलों को डेवलप करेगी सरकार व होम स्टे को मिलेगा मुद्रा ऋण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार राज्यों के साथ मिलकर शीर्ष 50 पर्यटन स्थलों का विकास करेगी। इसके अलावा सरकार ने होमस्टे (ठहरने के लिए घर जैसा स्थान) के लिए मुद्रा ऋण दिए जाने की भी घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि कुछ विदेशी पर्यटक समूहों के लिए वीज़ा छूट भी होगी।