वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केंद्रीय बजट 2025-26 पेश करते हुए खाद्य तेल और दलहन में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य निर्धारित किया। इसके लिए उन्होंने 6 साल के विशेष मिशन का एलान किया। इसके अलावा, वित्त मंत्री ने बिहार में मखाना उत्पादन में संभावनाओं को देखते हुए एक अलग मखाना बोर्ड स्थापित करने का एलान किया।