वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025-26 पेश करते हुए 'पीएम धनधान्य कृषि योजना' का एलान किया है और इसके तहत 100 ज़िलों को कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा, "इस योजना से 1.7 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा।" इस दौरान सीतारमण ने कहा कि किसानों के लिए लाभकारी मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।