वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में बिहार में मखाना के उत्पादन व प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने के लिए राज्य में मखाना बोर्ड स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने प्रदेश में नैशनल फूड टेक्नोलॉजी संस्थान बनाने, आईआईटी पटना के विस्तार व ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाने का भी एलान किया है। दरअसल, राज्य में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं।