बजट में महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए ₹3 लाख करोड़ का है प्रावधान: वित्त मंत्री
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में बजट 2024 पेश करते हुए कहा कि बजट में महिलाओं व लड़कियों की भलाई से जुड़ी योजनाओं के लिए ₹3 लाख करोड़ से अधिक का आवंटन किया गया है। उन्होंने कहा, "यह आर्थिक विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"