केंद्रीय बजट 2025-26 में नई रेल लाइनों के लिए ₹32,235.24 करोड़ आवंटित किए गए हैं। इस बार बजट में नैशनल हाईस्पीड रेल कॉर्पोरेशन के लिए ₹19,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं, रेल मंत्रालय के बजट में ट्रैक्स के रिन्यूवल के लिए ₹22,800 करोड़ और रेलवे सेफ्टी फंड के लिए ₹45,000 करोड़ का इंतज़ाम किया गया है।