बजट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज से होने वाली इनकम पर टैक्स कटौती की सीमा को दोगुना कर दिया गया है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज से कमाई पर टीडीएस कटौती की सीमा ₹50,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख कर दी गई है। वहीं, किराए पर वार्षिक टीडीएस सीमा ₹2.4 लाख से बढ़ाकर ₹6 लाख कर दी गई है।