बजट में वित्त मंत्री ने मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है: शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा, "कर छूट की सीमा में वृद्धि और नई कर व्यवस्था में बदलाव से लोगों के हाथों में अधिक पैसे बचेंगे, खपत बढ़ेगी और विकास को गति मिलेगी।"