'न्यूज़ 24' और 'न्यूज़ 18' के मुताबिक, केंद्रीय बजट से एक दिन पहले (शुक्रवार) दिल्ली में प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹84,480 पहुंच गई है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोने का दाम ₹84,330/10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹84,380/10 ग्राम हो गई है।