देश का बजट पेश होने से पहले शनिवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतें ₹7 घटाने का एलान किया। दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत घटकर ₹1,797 रह गई है जो पहले ₹1,804 थी। वहीं, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में इस सिलिंडर की कीमत घटकर क्रमश: ₹1,749.5, ₹1,907 और ₹1,959.5 रह गई है।