बजट से पहले सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला

केंद्रीय बजट 2025 पेश होने से पहले शनिवार को बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी हरे निशान में खुला। सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़कर 77,637.01 पर और निफ्टी भी बढ़त के साथ 23,528.60 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स पर सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 24 कंपनियां हरे निशान में कारोबार कर रही हैं।