बजट से बहुत उम्मीदें लेकिन बड़ी निराशा के लिए भी हैं तैयार: बजट को लेकर पी. चिदंबरम
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने बजट 2023-2024 को लेकर 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि बजट से बहुत उम्मीदें हैं लेकिन वह बड़ी निराशा के लिए भी तैयार हैं। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा, "मुझे बजट से कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि इस साल भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ज़रिए पेश होने वाला बजट अधूरे वादों से भरा होगा।"