ओलंपिक्स कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने ट्वीट कर बताया है कि वह 'मीट द चैंपियंस' कार्यक्रम में 23 दिसंबर को पानीपत के एक स्कूल में जाएंगे। बकौल पूनिया, वह खेलकूद और संतुलित आहार पर बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, "बच्चों के लिए यह न केवल दिलचस्प कार्यक्रम होगा...बल्कि वे जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।"