कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने सिवनी (मध्य प्रदेश) में आयोजित एक सम्मेलन में रविवार को बजरंग दल व बजरंग बली को लेकर जारी विवाद पर कहा, "बजरंग बली आदिवासी हैं जिन्होंने भगवान राम की रक्षा की।" उन्होंने कहा, "अगर कोई बजरंग बली का अपमान करेगा, उनको बदनाम करेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और आदिवासी समाज उनको छोड़ेगा नहीं।"