बड़े अक्षरों में साफ साफ लिखना होगा प्रिस्क्रिप्शन: डॉक्टरों से पंजाब-हरियाणा HC

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने डॉक्टरों की हैंडराइटिंग को लेकर एक अहम निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा, "मरीज़ों को पढ़ने योग्य बड़े अक्षरों में साफ-साफ लिखा प्रिस्क्रिप्शन मिलना उनका मौलिक अधिकार है।" कोर्ट की यह टिप्पणी एक ज़मानत याचिका पर सुनवाई के दौरान आई जिसमें कोर्ट ने मामले से जुड़ी मेडिको-लीगल रिपोर्ट देखी और एक भी शब्द समझ में नहीं आया।