नीदरलैंड्स की गैर-लाभकारी संस्था वर्ल्ड बेंचमार्किंग अलायंस की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की 1600 सबसे बड़ी और प्रभावी कंपनियों के पास $1.3 ट्रिलियन (₹117 लाख करोड़) का 'छिपा खजाना' पड़ा है। बकौल रिपोर्ट, कंपनियां अभी अपने पूंजीगत खर्च का सिर्फ 7% हिस्सा लो-कार्बन/क्लाइमेट-फ्रेंडली प्रोजेक्ट्स पर खर्च करती हैं और यह 30% हो जाए तो ज़रूरी क्लाइमेट फंड निकल सकता है।