inshorts

बड़े पैमाने पर इंटरनेट ठप, Amazon-snapchat समेत कई नामी वेबसाइट्स और ऐप्स हुए डाउन

एमेज़ॉन वेब सर्विसेज़ (मॉडर्न इंटरनेट के बड़े हिस्से के लिए बुनियादी ढांचा प्रदान करती है) में एक गंभीर आउटेज के कारण सोमवार को कई ऑनलाइन सर्विसेज़ में बड़े पैमाने पर दिक्कत हो रही। रिपोर्ट के अनुसार, इससे स्नैपचैट, डुओलिंगो, कैनवा, एमेज़ॉन प्राइम वीडियो/म्यूज़िक, कॉइनबेस और फोर्टनाइट, रोब्लॉक्स, क्लैश ऑफ क्लैंस व क्लैश रॉयल जैसे मशहूर ऑनलाइन गेम्स प्रभावित हुए हैं।