बड़े बैंकों से आगे निकले ये स्मॉल फाइनेंस बैंक, FD पर दे रहे 8.30% तक का ब्याज
स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर बड़े बैंकों के मुकाबले ज़्यादा रिटर्न दे रहे हैं। ₹3 करोड़ तक की जमा पर सूर्योदय बैंक 18-30 महीने की एफडी पर 8.10% (वरिष्ठ नागरिकों को 8.30%), उत्कर्ष बैंक 666-दिन पर 8.10% (8.25%), शिवालिक बैंक 21-22 महीने पर 8.30% तक और यूनिटी बैंक 501-दिन की एफडी पर 7.80% (8.30%) तक ब्याज दे रहे हैं।