inshorts

देश के बड़े शहरों में 5.31 लाख घर खाली, फिर भी क्यों नहीं घट रहीं मकानों की कीमतें?

नाइट फ्रैंक और NAREDCO के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में 5,31,480 घर बिना बिके पड़े हैं लेकिन कीमतें घटने की उम्मीद कम है। 84% विशेषज्ञों का मानना है कि अगले 6-महीनों में घरों के दाम स्थिर रहेंगे या बढ़ेंगे। ऐसे में खरीदारों को ज़्यादा विकल्प और बिल्डर्स से मोलभाव का मौका मिल सकता है लेकिन बड़ी छूट मिलना मुश्किल है।